© Maya Meghwal, Advocate | All Rights Reserved
BCR Preliminary Electoral Roll 2026 — Search by Name or Enrolment Number.
कोई मतदाता नहीं मिला
मैं निम्न प्राथमिकताओं के साथ आपके समक्ष उपस्थित हूँ
सामान्य श्रेणी हेतु 750/- तथा SC/ST हेतु 125/- से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा और भविष्य में शुल्क वृद्धि का लोकतांत्रिक विरोध किया जाएगा।
बार काउंसिल में प्रमाणित प्रतियों के शुल्क (100/- प्रति पृष्ठ) को 30 दिनों के भीतर घटाकर 2/- रुपये प्रति पृष्ठ किया जाएगा।
5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होते ही स्वेच्छा से पद से इस्तीफा देकर लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बार काउंसिल के प्रत्येक आय-व्यय का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर पूर्ण वित्तीय पारदर्शिता लाई जाएगी।
बार काउंसिल की प्रत्येक बैठक का YouTube या आधिकारिक वेबसाइट पर Live प्रसारण होगा ताकि समस्त कार्यवाहियां पारदर्शी रहें।
RTI अधिनियम 2005 की धारा 4 के अंतर्गत 30 दिनों में 'suo motu disclosure' सुनिश्चित कर सभी सूचनाएँ वेबसाइट पर प्रकाशित होंगी।
कार्यालय के प्रत्येक भाग में ऑडियो-वीडियो सहित CCTV कैमरे स्थापित किए जाएँगे ताकि कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित हो।
अधिवक्ताओं की समस्याओं हेतु एक समयबद्ध एवं ऑनलाइन शिकायत प्रणाली स्थापित होगी, जिसमें निर्धारित अवधि में निपटारा होगा।
नामांकन, प्रमाण पत्र और नवीनीकरण जैसी सभी सेवाओं को पूर्णतः डिजिटल बनाया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार और देरी समाप्त हो।
नवीन अधिवक्ताओं हेतु प्रशिक्षण, मार्गदर्शन (Mentorship) और प्रारंभिक आर्थिक सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वतंत्रता की रक्षा हेतु हर संभव कानूनी कदम और अन्याय के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई जाएगी।
कार्यकाल के दौरान AAG या सरकारी वकील का पद स्वीकार नहीं किया जाएगा ताकि हितों के टकराव के बिना सेवा हो सके।
अधिवक्ताओं की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। आपका विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं बार काउन्सिल ऑफ राजस्थान के आगामी चुनाव में सदस्य पद का प्रत्याशी हूँ । आपसे विनम्र निवेदन है कि मुझे प्रथम वरीयता का मत एवं समर्थन प्रदान करें। मैं आपका सदैव आभारी रहूँगी।
— Maya Meghwal, AdvocateJustice for every advocate, regardless of seniority or background
Upholding the dignity and prestige of the Bar Council
Transparent and accountable Bar Council administration yearly audit Report publication, implementation of RTI effectively.
Welfare schemes, insurance & support for advocates & families Revised pension policy, increasement in retirement age till 35 years of practice.
Promoting legal education, workshops & training for young lawyers
Unity, brotherhood and solidarity among advocates of Rajasthan
मैं, माया मेघवाल (एडवोकेट), आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के साथ इन लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हूँ।
यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज की सामूहिक आवाज का प्रतिनिधित्व है। आपका प्रत्येक मत मेरे लिए उत्तरदायित्व का प्रतीक होगा।
अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में मुझे “सदस्य पद” हेतु प्रथम वरीयता का मत दें।
सादर धन्यवाद।
© Maya Meghwal, Advocate | All Rights Reserved